ब्यूरो रिपोर्ट/उत्तर प्रदेश |
ब्यूरो डेस्क | कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र पूरा देश लॉक डाउन है. कोरोना संक्रमण को ख़त्म करने और लॉक डाउन को नियंत्रण करने के लिए सरकार प्रयासरत है, लगातार कोशिशें जारी हैं ताकि किसी नागरिक को असुविधा का सामना न करना पड़े.
ऐसे में ताजा खबर उत्तर प्रदेश से है जहाँ अमित मोहन प्रसाद, प्रधान सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि “इस समय प्रदेश में #COVID19 के सक्रिय मामलों की संख्या 3,383 है, अब तक कुल 5,257 लोग कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक कुल 230 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख से ज़्यादा सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है.”
इस समय प्रदेश में #COVID19 के सक्रिय मामलों की संख्या 3,383 है, अब तक कुल 5,257 लोग कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक कुल 230 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख से ज़्यादा सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है:अमित मोहन प्रसाद, प्रधान सचिव स्वास्थ्य pic.twitter.com/44dNXD44Bv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2020

