अधिकारी और ठेकेदारों की मिलीभगत से कट रहे है हरे भरे पेड़

संवाददाता वीरेन्द्र सिंह

अमेठी। जायस,वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते क्षेत्र में हरे पेड़ों का अवैध कटान जोरों पर है, जिसके चलते आए दिन अवैध लकड़ी का कटान चल रहा है। जिसकी शिकायत कई बार वन विभाग के उच्चाधिकारियों से ग्रामीणों द्वारा की गई लेकिन वन विभाग के अधिकारी और ठेकेदारों की मिलीभगत के चलते कार्यवाही शिफर ही रही।

आपको बता दें कि, जायस कोतवाली के सैदाना चौकी क्षेत्र अन्तर्गत गांव पूरे गंगाराम के पूरब में जायस निवासी गांधी दबंग लकड़ी ठेकेदार द्वारा हरे-भरे पेड़ों की कटाई कराई जा रही है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने वन विभाग में तैनात क्षेत्रीय वन रक्षक से की है। फिर भी क्षेत्र में हरे भरे पेड़ों की अवैध कटान धड़ल्ले से जारी है। समाचार लिखे जाने तक कोई भी सक्षम अधिकारी अवैध कटान पर नहीं पहुंचा। वहीं सूत्रों की मानें तो क्षेत्र में अवैध कटान दिन दूना रात चौगुना चल रहा है तथा क्षेत्र के ठेकेदार वन विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों से साठगांठ कर हरे पेड़ों पर आरा चला रहे हैं जिसका पुरुषाहाल जानने वाला कोई नहीं है।
क्षेत्र में तैनात वन रक्षक दयाशंकर वर्मा की तैनाती कई वर्षों से होने के कारण लकड़ी ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं तथा क्षेत्र में अवैध कटान वन माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों द्वारा वन माफियाओं द्वारा हरे पेड़ों की अवैध कटान पर अंकुश ना लगाया गया तो, और क्षेत्र में इसी तरह अवैध कटान जारी रहेंगा तो, वह दिन दूर नहीं जब मानव जीवन खतरे में पड़ जाएगा।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading