ग़ाज़ीपुर/ करंडा। सांसद अफ़ज़ाल अंसारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के क़रीब दर्ज़नों गांव का दौरा किया और भरोसा दिलाया कि करंडा के क्षेत्र के लोगों का जो बाढ़ से नुकसान हुआ है उसका मुआवज़ा दिलवाने की हर सम्भव प्रयास किया जायेगा।लगभग दो दर्जन गावं आज भी बाढ की चपेट मे जूझ रहें हैं। अभी भी लोग गावं मे बाढ के पानी मे होकर घर जा रहे है। नाव नही चल रही है जो कष्टदायक है। सांसद अफ़ज़ाल अंसारी के साथ पंकज यादव, रिशु यादव, डा मुजाहिद, मु शहाब साजिद सिदिकी इत्यादि थे।










