अतुल राय केस: कोर्ट के सामने फेसबुक लाइव कर खुद को लगाई आग

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली (Delhi) में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के बाहर एक दुखद घटना हुई है. यहां एक लड़का और एक लड़की ने आत्‍महत्‍या करने की कोशिश की है. लड़का-लड़की ने सोमवार दोपहर खुद को आग लगा दी.

ये दोनों उत्तर प्रदेश की घोसी लोकसभा सीट से सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की और मामले के चश्मदीद गवाह थे. इस घटना में वो दोनों बुरी तरह से झुलस गए. सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा में तैनात आरएसी के जवानों ने दोनों की आग बुझाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है.

इस पूरे मामले को हमें विस्तार से समझना होगा।

बलात्कार का आरोप

घोसी से बसपा के सांसद हैं अतुल राय. जब 2019 में लोकसभा के चुनाव हो रहे थे, उसी वक्त एक लड़की ने अतुल राय पर रेप का संगीन इल्जाम लगाया था. चुनाव के माहौल में इस तरह का आरोप, चारों तरफ चर्चा का विषय बन गया है। इस आरोप ने अतुल राय को जेल पहुंचा दिया। लेकिन इसी दौरान वो लोकसभा चुनाव जीत गए और सांसद बन गए. हालांकि अतुल राय को जमानत नहीं मिली और वे अभी तक नैनी जेल में बंद हैं।

– दावा: अतुल राय के खिलाफ़ रची गई साजिश

इस मामले में नया मोड़ तब आ गया जब एक प्रमुख मीडिया चैनल में खबर प्रकाशित हुई की अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय ने दावा करते हुए बताया कि अतुल राय को फंसाने के लिए मुख्तार अंसारी ने सोनभद्र जेल में बंद अंगद राय और सत्यम के साथ मिलकर एक साजिश रची और अतुल राय के खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराया. गोपाल ने वह ऑडियो क्लिप भी मीडिया चैनल को उपलब्ध कराई, जिसमें कथित रूप से अंगद राय और सत्यम अतुल राय को फंसाने की बात कर रहे हैं. एक क्लिप में अंगद राय को पीड़िता और उसकी मां से भी बात करते सुना जा सकता है।

– लड़की ने ऑडियो क्लिप किया वायरल

सांसद अतुल राय पर आरोप लगाने वाली लड़की ने फेसबुक पर कई सारे वीडियो अपलोड किए इन वीडियो में उसने कुछ अधिकारियों के ऑडियो को वायरल किया था जिसमें वह दावा कर रही है की यह अधिकारी उसके साथ न्याय नहीं कर रहे हैं।

– अतुल राय की पत्नी ने किया वीडियो जारी

सांसद अतुल राय की पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से निवेदन किया था कि अतुल राय निर्दोष हैं उन्हें फंसाया जा रहा है । इस वीडियो में उनके साथ उनके बच्चे भी नजर आ रहे थे।

– अतुल राय के भाई ने दर्ज कराया मुकदमा

अतुल राय के भाई गाजीपुर निवासी पवन कुमार सिंह ने सीजीएम स्पेशल कोर्ट में आरोप लगाने वाली लड़की के खिलाफ यह शिकायत की थी कि वो और उसका साथी सत्यम प्रकाश राय गैंग बनाकर हनी ट्रैप और जालसाजी करते हैं. ये राजनीतिक लोगों को अपने जाल में फंसाकर पैसे की वसूली करते हैं. इसी मामले को लेकर अतुल राय के भाई पवन कुमार सिंह लगातार जांच की मांग करते रहे. देर तो लगी लेकिन इस मामले में जांच की गई. जिसमें मामला सच से दूर नजर आया. नतीजा ये हुआ कि पवन कुमार सिंह की याचिका पर आखिरकार वाराणसी की सीजीएम स्पेशल कोर्ट ने वाराणसी कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक को अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की और उसके पुरुष मित्र के खिलाफ मामला दर्ज करने आदेश जारी कर दिया.

– जब आई अतुल राय के लिए राहत वाली ख़बर

कोर्ट के आदेश पर वाराणसी पुलिस ने सांसद अतुल राय और उनके भाई पवन कुमार सिंह की तहरीर पर जालसाजी और हनी ट्रैप के आरोप में लड़की और उसके साथी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया. इसके बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए. दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी न हो पाने पर आईओ ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया. जिस पर सीजीएम स्पेशल कोर्ट ने अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की के साथ ही उसके साथी सत्यम प्रकाश राय को भगोड़ा घोषित कर दिया और साथ ही उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश भी दिया।

– कोर्ट के सामने आत्मदाह की कोशिश

यूपी पुलिस उस लड़की और उसके साथी की तलाश में जुटी थी. लेकिन अचानक वह दोनों दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के सामने पहुंचते हैं और फेसबुक लाइव के जरिए बताते हैं कि यूपी में सांसद अतुल राय के मामले में कुछ अधिकारी और अन्य लोग उसे चरित्रहीन करार दे रहे हैं. रेप पीड़िता होते हुए भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. पुलिस उनके पीछे पड़ी है। वह दोनों अतुल राय और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए अचानक से अपने ऊपर बोतल में रखा ज्वलनशील तरल पदार्थ डालते हैं और आग लगा लेते हैं। दोनों की चिल्लाने की आवाज आती है। मीडिया चैनल में प्रकाशित खबर के अनुसार सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा में तैनात आरएसी के जवानों ने दौड़कर दोनों की आग बुझाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि वे दोनों 30 से 40 फीसदी तक झुलस गए हैं। इस घटना ने इस मामले में नया मोड़ ला दिया।

– पुलिस की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

मीडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार इस मामले में कथित पीड़िता और उसके साथी सत्यम के खिलाफ 173/8 सीआरपीसी के तहत नए तथ्य सामने आए. जिसके मुताबिक युवती और उसके साथी ने जेल में बंद कुख्यात सजायाफ्ता अपराधी अंगद राय से मिलकर लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक साजिश रची थी। एसएसपी अमित पाठक ने सीओ भेलूपुर और एसपी सिटी वाराणसी से इस मामले की जांच कराई थी. दोनों अधिकारियों ने जांच में इस मामले को गंभीर साज़िश माना और 173/8 सीआरपीसी के तहत संस्तुति की।

लड़की ने पहले भी दर्ज कराया था ऐसा ही मामला

खबरों के अनुसार पूर्व में कथित पीड़िता वर्ष 2015 में यूपी कॉलेज वाराणसी से छात्र संघ का चुनाव लड़ रही थी. आरोप है कि तब भी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमृत सिंह सबल पर उसने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था. साथ ही उसे पॉक्सो एक्ट में फंसाने की धमकी दी थी. तब कथित पीड़िता और उसके साथी सत्यम प्रकाश राय पर धन ऐंठने का आरोप लगा था. उन दोनों ने न्यायालय में पीड़िता की उम्र कम दिखाकर समझौता कर लिया था।

– शीर्ष कोर्ट भी पहुंची थी लड़की

युवती और उसके साथी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर वाराणसी के कैंट थाने में जालसाजी और हनी ट्रैप का मुकदमा दर्ज हुआ है. इसी के तहत 2 अगस्त 2021 को कोर्ट ने युवती को भगोड़ा घोषित करते हुए एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया था. युवती ने सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर कर केस ट्रांसफर करने की अपील और संबंधित अधिकारियों की शिकायत की थी. लेकिन वो रिट सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने ख़ारिज कर दी थी.

– अब आगे क्या?

इस पूरे मामले में नया मोड आ गया है. एक तरफ मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के सांसद अतुल राय को राहत मिलती नजर आ रही है. वहीं युवती और उसके साथी हालत गंभीर बनी हुई है. देखना है कि दोनों के स्वस्थ हो जाने के बाद कानून दोनों के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगा और सांसद अतुल राय जेल से बाहर कब आएंगे।

…………………………………

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading