एलजी मनोज सिन्हा ने दिया अपने गृह जनपद को ऑक्सीजन का उपहार

गाजीपुर । जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की तरफ से भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने पार्टी कार्यालय पर शनिवार को 25 आक्सीजन कंसंट्रेटर सीएमओ जीसी मौर्या को उपलब्ध कराया। जल्द ही और इतने ही आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। खैर जनपद में ऑक्सिजन की किल्लत ने जनपद को बदनाम तो किया है। अस्पतालों में व्यवस्थाओं को कमी ने आम जनमानस को आहत तो किया है। समय पर जनपदवासियों को व्यवस्था न मिलना, जनपद का दुर्भाग्य था। अब तमाम जनप्रतिनिधियों द्वारा ऑक्सिजन की किल्लत को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि विभिन्न सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जन सामान्य के आक्सीजन आपूर्ति आवश्यकता हेतु यह Concentrator उपलब्ध रहेगा। इसमें मनिहारी, जखनियां, सुभाखरपुर, देवकली स्वास्थ्य केन्द्रों पर दो-दो, बिरनो, बाराचवर, कासिमाबाद, मरदह, करंडा, जमानियां, रेवतीपुर, गहमर, आदि कई स्वास्थ्य केन्द्रों को एक-एक तथा पूर्व में प्रदत्त तीन सचल मेडिकल वैनों को भी एक-एक आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया।

श्री सिंह ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने मंत्री रहते हुए जनपद के विकास की हर संभव कोशिश की। अब दूर रहकर भी उन्होंने लोगों की परेशानियों से अवगत होकर कोरोना के संभावित खतरों से निपटने के लिए आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि इसकी उपलब्धता से जनपद की चिकित्सा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि स्वास्थ्य के लिहाज से यह बेहद सार्थक सिद्व होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीसी मौर्या ने इस पुनीत कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सिद्धार्थ राय, राजेश भारद्वाज, शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, आदि थे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading