संवाददाता: सऊद अंसारी
ग़ाज़ीपुर। आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर हर साल की भांति इस साल भी राजा तिवारी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न जगहों पर पौधारोपण किया गया । राजा तिवारी ने कहा कि हर व्यक्ति को इस मौके पर एक पौधा लगाने का संकल्प लेना चाहिए , जिससे शहर , स्वच्छ और सुंदर दिखेगा ।
छात्र नेता विजय विक्रम यादव ने कहा कि एक पेड़ 10 पुत्र के समान है तो सबको एक पेड़ जरुर लगाना चाहिए ।
इस मौके पर मौजूद राजा तिवारी , विजय विक्रम , आक्रस , सुधांशु, अंकित , निशांत , आयुष मौजूद रहे।