वाराणसी। विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए जाना जाने वाला वाराणसी कैथी में स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है। कैथी में गंगा और गोमती का संगम भी है और यही स्थित है प्रसिद्ध मारकंडेय महादेव का मंदिर। यह जगह इस मंदिर के लिए जाना जाता है यहां पर आम दिनों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है लेकिन यदि हम मंदिर की बात छोड़ दें तो इस गांव की स्थिति बहुत ही दयनीय है।
कैथी गांव में ना तो सड़कें अच्छी हैं ना ही पानी की उचित व्यवस्था है गंगा किनारे होने के बावजूद भी यहां पर गंदे पानी की निकासी भी नहीं है। गांव के लोगों का कहना है कि यह गांव विकास से अछूता है ना सभी घरों में शौचालय बना है ना ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पूर्ण रूप से मिला है। गांव वालों का यह भी कहना है कि यहां पर 40 साल पूर्व हुए काम को ही ग्राम प्रधान दिखाते हैं और धन उगाही करते हैं विकास के नाम पर केवल जनता को बेवकूफ बनाया जाता है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए हमारी टीम ने उस गांव के प्रत्याशी और एक समाजसेवी से खास वार्ता की।
वीडियो देखें:

