रक्तरंजिश हुआ चुनाव: प्रधान की गोली मारकर हत्‍या

विश्वजीत मिश्रा की रिपोर्ट

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्रान्तर्गत इन्दरपुर गांव के पूर्व प्रधान पप्पू यादव को शनिवार की रात्रि 09 बजे के आस-पास बड़ागांव से घर जाते समय सैरा गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घायल अवस्‍था में नि‍वर्तमान प्रधान को परिजन मलदहि‍या स्‍थि‍त सिंह मेडिकल हॉस्पिटल लेकर गए। यहां हालत गंभीर होने पर उन्‍हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दि‍या गया, जहां डॉक्‍टरों ने पूर्व प्रधान को मृत घोषि‍त कर दि‍या।

मृतक पप्पू यादव व उसकी पत्नी ममता यादव 2005 से लगातार प्रधान थी। जिसमे 2005 में पहली बार पप्पू यादव प्रधान पद के लिये चुना गया था, उसके बाद से लगातार दो बार उसकी पत्नी ममता यादव ग्राम सभा की प्रधान थी। इस बार वह स्वयं चुनाव लड़ रहा था। जिससे आस पास के लोग इससे रंजिश रखते थे।

मृतक पूर्व प्रधान बड़ागाँव थाना का था हिस्ट्रीशीटर

बड़ागाँव थाना क्षेत्र के इन्द्रपुर गांव मे आज प्रधान प्रत्याशी पप्पू यादव की हुई। हत्या के प्रकरण में बड़ागाँव पुलिस ने बताया कि पप्पू ने कम समय मे ज्यादा नाम शोहरत कमा ली थी। वह प्रधानी के साथ ही प्रोपर्टी डीलिंग के भी काम को करने लगा था। और कुछ दिन पूर्व ही उसने एक विवादित सम्पत्ति खरीदी थी, जिसे खरीदने के बाद से ही वह थोड़ा परेशान रहता था। वही बड़ागाँव पुलिस ने बताया कि मृतक बड़ागाँव थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है, और जिस मनबढ पर परिजन आरोप लगा रहे है वो भी थाना का हिस्ट्रीशीटर है।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading