संवादाता: ज़फर इक़बाल
ग़ाज़ीपुर। गंगा स्नान करने जा रही महिलाओं को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गई। मामला जमानिया कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर मंझरिया गांव का है। बताया जा रहा है कि आज सुबह गंगा स्नान के लिए जा रही महिलाओं को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में मीरा देवी (35) किरन (15) और ज्योति देवी (58) की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने ट्रक समेत ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। दर्दनाक हादसे से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।