जमानिया एच. पी.गैस ऐजेंसी से पिस्टल दिखाकर लूट..
गाजीपुर : जमानिया थाना से मात्र लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोतावली क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव स्थित जमानिया गैस एजेंसी के गोदाम पर शनिवार की दोपहर दो बजे दिनदहाड़े गैस एजेंसी संचालक मुनेंद्र प्रसाद के कनपटी पर पिस्टल सटाकर मुंह बांधे बदमाश ने बैग में रखा 45 हजार रुपये लेकर बाइक से दिलदारनगर की ओर भाग निकले।सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों को ढूढ़ने में जुट गई।एजेंसी संचालक ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी।