नशे चुर लड़कियों को बार में जमकर पीटा

Lucknow) के एक बार के अंदर जमकर बवाल हुआ. बार (Bar) में नशे में चूर युवक और युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट के दौरान कई लोगों को चोटें भी आई हैं. मारपीट की ये घटना थाना विभूति खंड के समिट बिल्डिंग में स्थित माई बार की है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी होने तक सभी बार को सील करने के निर्देश दिए हैं. वहीं विभूतिखंड पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक, ‘माई बार’ में रविवार देर रात छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी. बताया जा रहा है कि हमज़ा नाम के एक युवक ने लड़कियों से छेड़छाड़ की थी, वहां मौजूद लड़कियों ने छेड़छाड़ का विरोध करते हुए हमज़ा को पीट दिया. आरोपी हमज़ा ने भी लड़कियों से जमकर मारपीट की. हंगामा काफी देर तक चलता रहा और वहां खड़े लोग हंसते रहे.

वीडियो वायरल होने के बाद विभूति खंड पुलिस ने कैफ़े के मैनेजर की तहरीर पर छेड़छाड़, मारपीट और गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की. पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया है, लेकिन मुख्य आरोपी हमज़ा की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है,जो एक लड़की को बेतहाशा पीटते और बदसलूकी करते हुए दिख रहा है. फिलहाल 16 फ्लोर की समिट बिल्डिंग के ग्राउंड, दूसरे ,तेरहवें और पंद्रहवें फ्लोर को सील कर दिया है. पुलिस ने बार मालिकों को आदेश दिया गया है कि वह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें, साथ ही वहां पर एक पुलिस चौकी बनाने की तैयारी भी हो रही है. उधर, समिट बिल्डिंग के बाहर भारी संख्या में पुलिस को तैनात कर दिया गया है.

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading