संवाददाता: सऊद अंसारी
ग़ाज़ीपुर। मंगलवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा गाजीपुर का जनपद कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव निर्वाचन 2020- 21 लंका मैदान सभागार में मुख्य अतिथि इंजीनियर रत्नेश सेठ क्षेत्रीय सचिव वाराणसी क्षेत्र एवं निर्वाचन अधिकारी के देख रेख में संपन्न हुआ। जिसमें जनपद स्तर के निम्न पदाधिकारी गण चुने गए।
इंजीनियर रत्नेश सेठ क्षेत्रीय सचिव वाराणसी क्षेत्र एवं निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद अध्यक्ष इंजीनियर पंकज कुमार,जनपद वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर संजीव भास्कर,जनपद उपाध्यक्ष इंजीनियर सौरभ कुमार पाठक, जनपद सचिव इंजीनियर रोहित कुमार, जनपद संगठन सचिव इंजीनियर तपस कुमार, जनपद वित्त सचिव इंजीनियर रामप्रवेश चौहान, जनपद प्रचार सचिव इंजीनियर मिथिलेश यादव, जनपद लेखा निरीक्षक इंजीनियर हर्षित राय,चुने गए। वही इंजीनियर शत्रुघन यादव अंचल सचिव के देखरेख में चुनाव संपन्न हुवा।