मरदह।मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर किए गए शिकायत को भी अधिकारी व कर्मचारी द्वारा फर्जी निस्तारण कर मुख्यमंत्री के इस महत्वाकांक्षी योजना पर भी पानी फेर रहे हैं।और पोर्टल पर की गई शिकायत भी मजाक बनकर रह गया है, और इस पोर्टल पर से लोगों का विश्वास उठने लगा है,मामला मरदह ग्राम सभा का है जहां गांव निवासी विनोद कुमार जायसवाल ने पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी की सरकारी इण्डिया मार्का टू हैन्डपम्प को काटकर कर उक्त जमीन पर चबूतरे का निर्माण कर लिया गया।उक्त मामले की जांच हेतु खंड विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी को मौके पर भेज कर सत्यापन कराया गया जिसमें शिकायत सत्य पाई गई ग्राम पंचायत अधिकारी ने गोल मटोल रिपोर्ट लगाकर इसे जिलाधिकारी को भी प्रेषित कर इसे निस्तारित कर दिया और ढाई माह बीत जाने के बाद भी दोषी व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई।अब सवाल यह है कि जब अधिकारी व कर्मचारी मुख्यमंत्री पोर्टल पर किये गए शिकायत पर इस प्रकार आंख में धूल झोंक रहें हैं तो आम जनता के साथ अन्य समस्याओं से सम्बंन्धित प्रार्थना पत्रों पर क्या कार्यवाही करते होंगे।
अब प्रकाश में आया जनसुनवाई पोर्टल की धांधली