जब पूर्व कैबिनेट मंत्री भी कूद पडें प्रदर्शन में

संवादाता : ज़फर इक़बाल

सेवराई। पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह की अगुवाई में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर एस डी एम सेवराई को 22 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
प्रदेश में अखिलेश यादव के आह्वान पर हर तहसील मुख्यालय पर सपा जनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार की सुबह 11 बजे सैकड़ो की संख्या में सपाईयों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में स्थानीय डाक बंगले से पूरे बाज़ार में जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुचे । जहां पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिस पर सपाइयों ने उनसे धक्का मुक्की कर तहसील परिसर पहुंचे। प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने उपजिलाधिकारी विक्रम सिंह को राज्यपाल को संबोधित 22 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

इस दौरान पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहाकि किसान बेहाल हैं और भाजपा के मंत्री मालामाल है। यह सरकार गिरोह के रूप में काम कर रही है। किसान बिल गुंडई के बल पर पारित किया गया है यह सरकार किसानों का गला घोंटने का काम कर रही है। वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। इनको सत्ता चलाने का अनुभव नही है।

इस अवसर पर सपा के जमानियां विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, रितेश सिंह, राहुल, जम्मा खान, जैनुल बशर खान, नस्सन खान, अम्बरीष यादव, आलोक रंजन सिंह, विजय यादव, हेराम सिंह, दुर्गा चौरसिया, हरि जी सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान एस पी आर ए अनिल कुमार झा, सीओ सुरेश शर्मा, कोतवाली प्रभारी विमल कुमार मिश्रा, रेवतीपुर ,दिलदारनगर, नगसर सहित कई थानों की फोर्स तैनात रही।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading