ग़ाज़ीपुर। एक बार फिर जरूरतमंदो के जीवन रक्षार्थ जैसे पावन संकल्प के साथ समाजिक कार्यकर्ता/पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के आवाह्न पर समाज के लिए कुछ कर दिखाने का जज्बा रखने वाले युवाओं ने आगे आकर रक्त दान के महादान से लोगों की जान बचाने का जो कार्य किया है उनका यह कार्य प्रेरणादायी होने के साथ ही चर्चा का विषय बना है।
बताते चलें कि बिरनो निवासी श्री राम करन राम जी कि बारह वर्षीय पुत्री सुनैना जिसके लीवर में पत्थरी है अपनी बीमारी के सिलसिले में सदर अस्पताल, गोराबाजार गाजीपुर में उपचार करा रही हैं लीवर में पथरी हो जाने से उनके शरीर में बहुत ही कम खून था और अचानक खून की अत्यधिक कमी के कारण परिजनों ने रक्तदान के लिए काफी भागदौड़ की तथा बिरनो निवासी छात्र नेता अखिलेश यादव से मदद मांगा तो छात्र नेता ने जब श्री दीपक उपाध्याय से संम्पर्क साधा और पीड़ित परिवार कि मजबूरी बताई, तो इसका त्वरित संज्ञान लेते हुए श्री उपाध्याय ने अपने मित्र अनुज यादव से यह बातें शेयर की तो उनकी बातों का संज्ञान लेते हुए अनुज यादव ने रक्तदान कर उनको जीवनदान देने जैसा नेक कार्य किया है जिसकी नगर में चहुंओर सराहना की जा रही है छात्र नेता कि टीम लगातार जरूरतमंदो कि मदद में रहती है सदैव तत्पर। इस मौके पर छात्र नेता आकाश तिवारी, अखिलेश यादव,अनुज यादव, दीपक उपाध्याय मौजूद थे।

