सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव में अध्‍यक्ष बने हृदयनारायण व महासचिव अजय कुमार सिंह#

सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव में अध्‍यक्ष बने हृदयनारायण व महासचिव अजय कुमार सिंह

गाजीपुर। सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को सम्‍पन्‍न हो गया। जिसमे अध्‍यक्ष पद के लिए पांच प्रत्‍याशी, वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष के लिए दो, महासचिव के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमे अध्‍यक्ष पद के लिए हृदयनारायण सिंह को 301 मत, राजकुमार जायसवाल को 53, धीरेंद्र नाथ सिंह 197, आनंद शंकर सिंह कुशवाहा को 155, मुन्‍नू दूबे को 151 मत मिले। जिसमे हृदयनायण सिंह अपने प्रतिद्वंदी धीरेंद्र नाथ सिंह को 104 मतों से पराजित कर दिया। वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष के लिए भटनागर को 373, सुभाष चंद्र गुप्‍ता को 478 मत प्राप्‍त हुआ। जिसमे सुभाष चंद्र गुप्‍ता अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भटनागर को 105 मतों से पराजित कर दिया। महासचिव पद के लिए अजय कुमार सिंह को 352 मत, अशोक कुमार भारती को 233, संदीप कुमार वर्मा को 66 मत, मारुति कुमार राय को 206 मत मिले। जिसमे अजय कुमार सिंह अपने प्रतिद्वंदी अशोक कुमार भारती को 119 मतों से हरा दिया। कुल मतदाता 953 रहे। मुख्‍य चुनाव अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी अखिलेश राय व श्‍यामजी सिंह थे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading