किसानों के समर्थन में कांग्रेस जनो ने दिया धरना।

किसान आंदोलन को बदनाम करने की रणनीति पर काम कर रही है सरकार डॉक्टर जनक कुशवाहा
किसानों के समर्थन में भावर कोल ब्लॉक गेट के सामने कांग्रेसियों ने दिया धरना
मोहम्मदाबाद:मोहम्मदाबाद विधानसभा में प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के बावजूद विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर जनक कुशवाहा के नेतृत्व में भावर कोल ब्लॉक के गेट के सामने किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेसियों ने धरना देकर विरोध प्रकट किया धरना प्रदर्शन में किसानों के बिल पर चर्चा करते हुए पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान आंदोलन को बदनाम करने के रणनीति पर काम कर रही है कारपोरेट के दबाव में किसान आंदोलन के कुचलने का खड़यन्त्र किया जा रहा है यह बिल किसानों के लिए मौत का पैगाम है बिल पास होने पर भविष्य में यह किसान के लिए अभिशाप प्रतीत होगी परंतु कांग्रेस पार्टी किसान के आंदोलन में उसके सहयोग के लिए खून पसीना बहाने के लिए तैयार हैं
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक राय जी ने कहा कि करईल क्षेत्र के किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए पूर्णता तैयार है आवश्यकता पड़ी तो गांव-गांव का किसान अपना सर्वस्व निछावर कर के आंदोलन में कूदने के लिए तैयार है इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक राय कुश कुशवाहा सुरेंद्र राय रामाशंकर विजय शंकर तिवारी रामप्रकाश कुशवाहा आदि लोग उपस्थित थे

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading