यूबीआई ने बैंक मित्रों के लिए किया कार्यशाला का आयोजन

गाजीपुर | जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा एक वित्तीय समावेशन के कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रमुख यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रंजीत सिंह ने जिले के उपस्थित बैंक मित्रो को संबोधित करते हुवे कहा की सरकार और बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में उनको विस्तारपूर्वक चर्चा की था उनको ये बताया कि जिले के बैंक को आगे बढ़ाने में बैंक और बैंक मित्रो की अहम भूमिका हे उन्होंने ग्राहकों को निकासी एवम जमा करने आने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना एवम अटल पेंशन योजना के बारे में बताया और ये भी कहा कि सरकार और बैंक द्वारा ग्राहकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को उन तक पहुँचना आवश्यक है, बैंकिंग सिर्फ एक दायरे में ही नही रह गयी है. शहरी क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रो के साथ साथ बैंकिंग क्षेत्र का जहां विस्तार हो रहा है, वही लोगो तक इसकी पहुँच हो इसका भी ध्यान रखना आवश्यक है|

इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के बैंक मित्रों के साथ क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक राजीव कुमार, यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ संकाय सुशांत श्रीवास्तव, वित्तीय सलाहकार धर्मदेव उपस्थित थे. अंत मे धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के निदेशक बिनोद प्रसाद शर्मा द्वारा दिया गया।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading