संवादाता : सऊद अंसारी
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के करीबी प्रॉपर्टी डीलर गणेश दत्त मिश्र की 6 मंजिला बिल्डिंग को ध्वस्त किया जा रहा है । एसडीएम कोर्ट के आदेश पर जिला अधिकारी एमपी सिंह की अगुवाई वाली आठ सदस्य बोर्ड ने शनिवार की देर शाम मुहर लगा दीया था।
पूरी ख़बर यहां देखें:
मालूम हो कि शनिवार की रात को ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बिल्डिंग का निरीक्षण किया गया और मार्किंग की गई। गणेश दत्त मिश्र ने अपने पिता के नाम पर शहर से बिल्कुल सटे रजदेपुर देहाती स्थित श्रीराम कॉलोनी में उस बिल्डिंग का निर्माण करवा रहे हैं। यह बिल्डिंग अभी निर्माणाधीन है, आरोप है कि निर्माण में मास्टर प्लान के नियमों की अनदेखी की गई है।
हालांकि प्रशासन की इस कार्यवाही को मुख्तार अंसारी और उनके लोगों के विरुद्ध चल रहे अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है, इस मामले को लेकर गणेश दत्त मिश्रा हाई कोर्ट भी गए थे मगर वहां उन्हें राहत नहीं मिली थी। उसके बाद एसडीएम कोर्ट ने उनकी निर्माणाधीन बिल्डिंग को गिराने का आदेश दिया।
रविवार तड़के सुबह प्रशासनिक अमला पोकलेन के साथ उस बिल्डिंग के पास पहुंच गया और बिल्डिंग को ध्वस्त करने का काम शुरू हो गया। ध्वस्तीकरण के लिए 3 पोकलेन लगाया गया और मार्किंग के अनुसार ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू हुआ।
मौके पर एडीएम राजेश सिंह, तहसीलदार और मास्टरप्लान के अधिकारियों के साथ सीओ सिटी, ओजस्वी चावला, सदर कोतवाल विमल मिश्रा, रजदेपुर चौकी इंचार्ज सुनील तिवारी, यातायात प्रभारी प्रवीण यादव, आशुतोष शुक्ला संग पुलिस महकमा ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
आपको बता दें जब पिछले दिनों इस बिल्डिंग की चर्चाएं पूरे जनपद में चल रही थी तभी गणेश दत्त मिश्र, समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। जाहिर सी बात है कि अब प्रशासन के इस एक्शन पर राजनीतिक पार्टियों का रिएक्शन जरूर आएगा।

