अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को सेवराई चौकी इंचार्ज ने किया गिरफ्तार…
गाज़ीपुर। गांजा की तस्करी कर रहे एक तस्कर को मुखबिर की सूचना पर सेवराई चौकी इंचार्ज राजेश बहादुर सिंह ने दबोच लिया। शानिवार की सुबह सेवराई चौकी इंचार्ज राजेश बहादुर सिंह द्वारा हमराह हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार पटेल, कॉन्स्टेबल संजय कुमार यादव व कॉन्स्टेबल दुष्यंत कुमार के साथ मुखबिर की सूचना पर मुन्ना यादव पुत्र भोला यादव निवासी हथौड़ी थाना गहमर ग़ाज़ीपुर को सुबह फरीदपुर नहर पुलिया से एक किलो 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।