ग़ाज़ीपुर जनपद के तहसील जमानिया के सभागार में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप मे मनाया गया ।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एकता दिवस मनाने का उद्देष्य तभी सफल है जब सभी लोग जाति धर्म लिंग रंग आदि विषमताओ से ऊपर उठकर कार्य करे।तहसीलदार आलोक कुमार ने कहा की छोटी छोटी रियासतों को एकीकृत कर अखण्ड भारत का निर्माण सरदार बल्लभ भाई पटेल जी द्वारा किया गया।गोष्ठी में तहसील के सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
सरदार पटेल की जयंती,राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप मे मनाई गई
