गाजीपुर। शुक्रवार को गाजीपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा गाजीपुर जनपद के 4 चौकी प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया गया आपको बता दें रजदेपुर चौकी प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह को थाना कोतवाली गाजीपुर और थाना कोतवाली गाजीपुर से सुनील कुमार तिवारी को रजदेपुर चौकी इंचार्ज बनाया गया।
तो वहीं बारा चौकी प्रभारी राजेश बहादुर सिंह को मंडी समिति, थाना जंगीपुर का चौकी प्रभारी बनाया गया और यहां के चौकी प्रभारी कृष्ण प्रताप सिंह को बारा का चौकी प्रभारी बनाया गया।
पिछले 2 से 3 दिनों में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर का यह बड़ा फैसला है। अभी पिछले दिनों में उन्होंने सुहवल थाना के एक दरोगा और एक कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया है।
