मोहम्दाबाद टाउन में बिजली चोरी के 15 कनेक्शन

संवादाता: हसीन अंसारी

ग़ाज़ीपुर। शासन के निर्देशानुसार चयनित हाई लाइन लॉस फीडर उपखण्ड मोहमदाबाद के अंतर्गत एके सिंह इंस्पेक्टर विजलेन्स के नेतृत्व मे आज मोहमदाबाद टाउन मे सघन बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया !
जिसमे 15 बिजली चोरी पकड़ी गयी, जिसमे धारा 135 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया, 35 बकायेदारो कि लाइन खोलवायी गयी एवं उन पर 138B मे मुकदमा दर्ज कराया गया,वही 12 लोगो का टैरिफ चेंज कर लोड बढ़ाया गया !
आज कि चेकिंग अभियान मे 2.80 हज़ार कि राजस्व वसूली किया गया !

उपखण्ड अधिकारी मोहमदाबाद शत्रुधन यादव ने सभी बिजली उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि कृपया जितने लोगों का बिल बकाया है तत्काल जमा करा दे, जिनका कनेक्शन नहीं है वो तत्काल अपना कनेक्शन ले, जिनका लोड कम है अपना लोड बढ़वा ले !

चेकिंग अभियान मे मुख्य रूप उपखण्ड अधिकारी शत्रुधन यादव, अवर अभियंता चित्रसेन प्रसाद, अवर अभियंता रवि चौरसिया, गुड्डू चौहान,तेजस्व राज, सुरेंदर कुमार,दीपक गुप्ता, पंकज चौहान जे ई विजलेन्स एवं समस्त लाइन स्टॉफ उपलब्ध रहे !

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading