स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर सपा प्रत्याशी का तूफानी दौरा#

एम एल सी चुनाव को लेकर सपा जिलाध्यक्ष व प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने की बैठक।ग़ाज़ीपुर जनपद के जमानिया विधानसभा में स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर जमानिया,दिलदारनगर व रेवतीपुर में एक समाजवादी पार्टी की बैठक की गई।बैठक में जिले के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि भाजपा की तम्बू उखड़ चुकी है कि वह कहतें है करते नहीं केवल मन की बात करतें है सुनते नहीं है इस बार आशुतोष सिन्हा की हवा चल रही है युवा है युवा की बजाय करतें हैं।वहीं समाजवादी पार्टी के युवा प्रत्याशी उत्साह से भरे हुए थे और जीत के प्रति आस्वस्त लग रहे हैं और कहा कि आज युवा,अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है देश और प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है अराजकता का माहौल है समाजवादियों को बिना कारण मुकदमों में फसाये जा रहे हैं।आशुतोष सिन्हा ने कहा कि जो विधयक 18 वर्षों से स्नातक का प्रतिनिधित्व कर रहें वह काफी बेरोजगारी और स्नातक का आवाज़ उठाई नही क्षेत्र में 18 वर्षों तक रहने के बाद भी उनको कोई जानता तक नही इस बार लोग कह रहे ऐसे लोगों का रहने का अधिकार नही जो कभी स्नातक बेरोजगार शिक्षक, अनुदेशकों व शिक्षा मित्रों की सदन में आवाज उठाया ही नही जिसे कोई जनता तक नहीं इस बार काम करने वाला प्रत्यासी जीतेगा।
जो 18 सालों तक जो प्रतिनिधित्व किये हैं जनादेश उनके खिलाफ है 18 साल रहने के बाद भी उनका लोग चेहरा नही देख पाए है।प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा जीत के प्रति काफी उत्साहित लग रहे थे और कहा कि यह चुनाव सत्य और असत्य का है।पूर्व मन्त्री के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकते है हमे सतर्क रहने की जरूरत है हम समाजवादी के लोगों को हर बूथ को मजबूत करना है।लोगों के बीच जाकर समाजवादी के मतदाताओं को बहकावे ना आने देना हैअध्यक्षता
विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, उपाध्यक्ष कन्हैया विश्वकर्मा, निजामुद्दीन जी, महासचिव अशोक विन्द जी, पूर्व मंत्री प्रतीनिधि मन्नू सिंह, पूर्व प्रमुख दयाशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मेराज यादव, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अम्बरीष यादव, ब्लाक अध्यक्ष रजनीश यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष सियाराम यादव, मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव, लोकगीत गायक रजनीकांत यादव, लोहिया वाहिनी जिलाउपाध्यक्ष विपुल सिंह, गोपाल जायसवाल, इशरार खाँ, वीरेन्द्र यादव, कृष्णानन्द यादव, अनिल यादव, शिवबचन यादव, शिव शंकर विश्वकर्मा, हरिबंश यादव, पंकज निगम, सलीम, मुलायम सिंह यादव, रिशु यादव, रणजीत यादव.

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading