एंटी करप्शन कोर ऑफ इंडिया आजमगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह सकुशल संपन्नआजमगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह सकुशल संपन्न


आजमगढ़ एंटी करप्शन कोर ऑफ इंडिया जनपद आजमगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह सकुशल संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने किया
शपथ ग्रहण समारोह को एंटी करप्शन कोर ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि श्री कमलेश ओझा जी ने अपने संबोधन में कहा कि एंटी करप्शन कोर ऑफ इंडिया इस समय पूरे देश में अपने विस्तार पर ध्यान दे रहा है उक्त संगठन से भ्रष्ट अधिकारियों में खौफ का माहौल बना रहता है कब संगठन के लोग आ जाय और हमारे भ्रष्टाचार को उजागर करें उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि आप लोग जहां भी भ्रष्टाचार दिखे तत्काल उसकी सूचना संबंधित पदाधिकारियों को दें जिले के अधिकारियों से मिलकर करप्शन में लिप्त अधिकारियों को भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए काम करें तभी जाकर एंटी करप्शन कोर ऑफ इंडिया बनने का सपना साकार होगा। शपथ ग्रहण में विशिष्ट अतिथि के रुप में श्री संजय पांडे आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक ने संबोधित करते हुए कहा कि इसका गठन ही भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए किया गया है आज पूरे प्रदेश में इसका विस्तार हो रहा है और अच्छे अच्छे लोग इस संगठन के साथ जुड़ रहे हैं और आने वाले समय में इस संगठन का महत्व और बढ़ जाएगा शपथ ग्रहण समारोह को सर्वप्रथम श्री कमलेश ओझा जी ने आशुतोष द्विवेदी व उनकी पूरी टीम को शपथ ग्रहण कराया शपथ ग्रहण करने वाले में मुख्य रूप से जिला प्रभारी के रूप में श्री आशुतोष द्विवेदी महेंद्र सिंह ,उप जिला प्रभारी राजेश मिश्र ,जिला महासचिव कुमारी अलका उपाध्याय, जिला सचिव धनंजय चतुर्वेदी, जिला संगठन सचिव श्री राम पांडे ,जिला संयुक्त सचिव केपी शर्मा, जिला प्रवक्ता राम कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आदित्य नारायण वर्मा, जिला विधिक सलाहकार जय जय राम प्रजापति, जिला प्रचारक जितेंद्र राय,को शपथ दिलाया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से संदीप मिश्रा, पप्पू यादव, श्री दुर्गा प्रसाद गुप्त, अरुण कुमार सिंह पूर्व अध्यक्ष डीएवी, एवं मंडल की पूरी टीम उपस्थित रही, शपथ ग्रहण समारोह को सफलतापूर्वक संचालन करने वाले प्रभु नारायण पांडे प्रेमी जी रहे तथा अंत में आए हुए सभी अतिथियों, पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों का आभार प्रकट करते हुए जिला प्रभारी श्री आशुतोष द्विवेदी ने सबका आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading