ग्रामीण विकास मंत्रालय की वार्षिक ग्रेडिंग में गाजीपुर अव्वल, सीडीओ ने की यूबीआई की तारीफ

गाजीपुर । जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे ब्यूटी पार्लर और वुमेन्स टेलर के बैच का समापन जिले के मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता क्षेत्र प्रमुख यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रंजीत सिंह एवम अग्रणी जिला प्रबन्धक सूरज कांत द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकाश अधिकारी ने संस्थान द्वारा किये जा रहे स्वरोजगार के कार्यकर्मो की सराहना करते हुवे इसको जिले में युवाओं एवं युवतियों के लिये स्वरोजगार के लिये एक मिल का पत्थर बताया। जिसको अपनाकर वो आत्मनिर्भर बन सकते हैं, साथ ही प्रशिक्षुओं के द्वारा बनाये गए उत्पादों की जमकर तारीफ की और संस्थान द्वारा कोबिड 19 में किये गए कार्यों की सराहना की, साथ ही स्वयं सहायता समूह की चर्चा की और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उनको स्वरोजगार के लिये प्रेरित किया।

सीडीओ ने बैंकिंग सखी कोटेदार बिलिंग के साथ ही मिशन शक्ति के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। व्यक्तित्व विकास की चर्चा की साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा करवाये जाने वाले आरसेटी को प्रदत बैंकिंग सखी के प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी, जिसके माध्यम से वो आत्मनिर्भर बन सकेंगी। जो यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा इसका 6 दिवसीय प्रशिक्षण करवाया जाएगा।

आज यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा वार्षिक ग्रेडिंग सम्पन हुवी। जिसमे सर्वोच्च स्थान ग़ाज़ीपुर को प्राप्त होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की, साथ ही उन्होंने बैंक द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण सुविधा लेने की अपील की ताकी अपने पैरों पर खड़ा होकर स्वावलंबी बन सके।

इस अवसर पर अरविंद कुमार (ग्रामीण विकास मंत्रालय), धर्मेंद्र देव प्रसाद (वित्तीय परामर्शदाता), सुशान्त श्रीवास्तव (वरिष्ठ संकाय), ज़ेबा अंजुम, निधि कुशवाहा, रामविलास प्रजापति उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन संस्थान के निदेशक बिनोद प्रसाद शर्मा द्वारा किया गया ।अंत मे धन्यवाद ज्ञापन धर्मेंद्र देव प्रसाद द्वारा किया गया।

इस प्रशिक्षण संस्थान में वुमेन्स टेलर ब्यूटी पार्लर, सेल फोन, इलेक्ट्रिक मोटर वाइंडिंग, ac, फ्रीज़ मरम्मत के साथ कृषको के लिए योजनाओं के अलावा अन्य स्वरोजगार परक कार्यक्रम निःशुल्क संचालित होते हसीन। यहाँ हर होस्टल सुविधा के साथ हर प्रकार की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाती है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading