यूपी के 48 जिलों में स्थगित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, अब 8 सितंबर को होगा आयोजन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में इस बार बदलाव किया गया है। प्रदेश में हर महीने के पहले शनिवार को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम इस बार सभी जिलों में तय तारीख को नहीं होगा।

दरअसल, 6 और 7 सितंबर को प्रदेश के 48 जिलों में चार पाली में UPPET परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा की तैयारियों और केंद्रों पर व्यवस्था के मद्देनज़र इन जिलों में 6 सितंबर को निर्धारित संपूर्ण समाधान दिवस अब स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम अब 8 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

वहीं, जिन जिलों में UPPET परीक्षा नहीं हो रही है, उन बाकी 27 जिलों में 6 सितंबर (शनिवार) को पूर्व निर्धारित समय पर ही संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा।

संपूर्ण समाधान दिवस पर जिले के अधिकारी आम जनता की समस्याएं सुनते हैं और मौके पर ही निस्तारण की कार्यवाही की जाती है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, इसलिए 48 जिलों में इसे आगे बढ़ाना पड़ा।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading