तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग डूबा देश…

Special Report || मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की एकता और अखंडता के लिए सभी देशवासियों से एकजुट होने की अपील की है। आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर काकोरी के शहीद मंदिर में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेशवासियों से आजादी का अमृत महोत्सव पूरे जोश और उल्लास के साथ हर घर तिरंगा फहराकर मनाने के लिए कहा।

इस मौके पर उन्होंने काकोरी ट्रेन एक्शन की याद में डाक टिकट का अनावरण किया। संस्कृति विभाग के रेडियो जयघोष का शुभारंभ करने के साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ ही विधायक जयदेवी, आशुतोष टंडन और महेंद्र सिंह मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन क्रांतिकारियों ने काकोरी की प्रसिद्ध घटना को अंजाम दिया था। तमाम अत्याचारों के बावजूद देश के वीरों को विदेशी ताकतें रोक नहीं सकी थीं। उत्तर प्रदेश की इस पावन धरती पर 1857 की आजादी की पहली लड़ाई शुरू हुई। मंगल पांडेय ने मेरठ तो रानी लक्ष्मीबाई ने अपनी झांसी नहीं दूंगी, कहकर अंग्रेजों को ललकारा। काकोरी ट्रेन एक्शन, गोरखपुर में चौरी-चौरा कांड देश को आजाद कराने के लिए हुए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल और भगत सिंह जैसे वीरों की वजह से देश आजाद हुआ। आज देश आजादी का महोत्सव मना रहा है।

वहीँ दिल्ली में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक लाख तिरंगे यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

हर घर तिरंगा अभियान की चर्चाएं चरों तरफ है तो वही उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर में तिरंगा यात्रा की धूम देखने को मिली.

आजादी के 75 वें वर्ष मे “अमृत महोत्सव” कार्यक्रम मे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा लंका मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गयी।यात्रा मे हजारों की संख्या मे पार्टी के वरिष्ठ व युवा नेताओं कार्यकर्ताओं ने बाइक पर हाथों मे तिरंगा झंडा लेकर राष्ट्र भक्ति गानो पर झूमते हुए देश प्रेम मे गगनभेदी नारे लगा रहे थे। यात्रा के आगे आगे डीजे पर देशभक्ति गाने बजाते हुए पिछे पिछे भारत माता की छवि लगे वाहन से भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लग रहे थे।यात्रा गाजीपुर नगर के लंका मैदान से सकलेनाबाद,विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार, लालदरवाजा के रास्ते स्टीमरघाट होकर महाजनटोली,आमघाट,महुआबाग के रास्ते कचहरी, पीरनगर,गोराबाजार, पीजी कालेज चौराहे से छावनी लाइन भाजपा कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री विजय मिश्र का जा समर्थन देखने को मिला.

पुर्वमंत्री विजय मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे सम्मान और स्वाभिमान का प्रतिक है और यह हमारी समाज सेवा के प्रति आंतरिक ऊर्जा का स्रोत है।

यात्रा मे आगे आगे जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,सुनिल सिंह, विश्वप्रकाश अकेला, विनोद अग्रवाल,रासबिहारी राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, आदि राष्ट्र ध्वज लेकर पैदल चल रहे थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि देश आज आजादी के 75 वें वर्ष मे अमृत महोत्सव मना रहा है।वर्ष पर्यंत चले विभिन्न कार्यक्रमों मे 13 से 15 अगस्त हर घर तिरंगा कार्यक्रम के जागरूकता हेतु तिरंगा झंडे के साथ जिले के विभिन्न हिस्सों से निकली यह यात्रा राष्ट्भावना के साथ देश प्रेम को मजबूती प्रदान करेगी।

यात्रा मे पुर्व मंत्री,डा संगीता बलवंत,सरिता अग्रवाल,सुनिल सिंह,रामनरेश कुशवाहा,कार्यक्रम संयोजक अभिनव सिंह,हर्षित सिंह,दुष्यंत अग्रहरि,शुभम विश्वकर्मा,अच्छेलाल गुप्ता,सुरेश बिंद,गुलाम कादिर राइनी,गोपाल राय,सुनील गुप्ता,किरन सिंह, ऋषभ राय,प्रमोद अग्रवाल,योगेश सिंह,राजीव सिंह,निर्गुण दास केशरी, गौरव श्रीवास्तव,श्रीप्रकाश केशरी, विशाल चौरसिया,मनोज बिंद,उदय प्रताप सिंह,मुरली कुशवाहा, सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading