एक देश, एक तिथि, एक पंचांग: BHU में सेमिनार में उठी ज्योतिषीय एकरूपता की पहल
वाराणसी (Varanasi): भारत में हर त्यौहार दो अलग-अलग तिथियों पर मनाया जाना अब आम बात हो गई है। चाहे होली हो, दिवाली, कृष्ण जन्माष्टमी या नवरात्र—हर पर्व के शुभ मुहूर्त पर संशय बना रहता है। इसका कारण चंद्र कैलेंडर और पंचांगों की गणना में अंतर बताया जाता है।…