आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान युवक का फंदे से लटकता मिला शव

गाज़ीपुर। रविवार की रात एक परिवार के ऊपर कहर बनकर टूटा परिवार का भरण पोषण करने वाले का शव फंदे से लकटता मिला। जानकारी के अनुसार भांवरकोल थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव का रहने वाला 30 वर्षीय कबींद्र आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान था। रोज की भांति रात्रि में वह खाना खाकर सोने के लिए चला गया था। लेकिन सुबह उसका शव पेड़ से लटकता हुआ मिला।

खबरों के अनुसार वह दुखन्ती पटेल के छ: पुत्रों में सबसे छोटा था। दुख्यंती देवी अब दुनिया में नहीं रही और कबींद्र, गांव में ही रहकर मजदूरी आदि कार्यकर परिवार का भरण-पोषण करता था। लेकिन वह पिछले आठ नौ महीने से बीमार था। खबरों के अनुसार उसकी दो पुत्रियां क़मश: 7 एवं 6 बर्ष एवं एक पुत्र 3 बर्ष का है। कबीन्द़ की मौत से उसके परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। खबरों के अनुसार इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading