लखनऊ | राजधानी में में एक दूध बेचने वाले की घिनौनी हरकत CCTV में कैद हो गयी। खबर के अनुसार वह घर की बेल बजाता है। जब तक कोई गेट खोलकर बाहर आता है उसके पहले वह दूध में थूक चुका होता है। ये मामला लखनऊ के पॉश एरिया गोमतीनगर का है। बताया जा रहा है कि यह दूधिया अपना नाम पप्पू बताता था, लेकिन विडियो सामने आने के बाद उसपर शक हुआ। इस घटना के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। कई परिवार सालों से इसी से दूध ले रहे थे। एक परिवार ने जब इसकी हरकत CCTV पर देखी तो परिवार सन्न रह गया। परिवार ने सबसे पहले हिंदू संगठनों को इसकी सूचना दी। अखिल भारत हिंदू महासभा के लोग कई लोगों के साथ मिलकर गोमतीनगर थाने में तहरीर देने जाएंगे।
वीडियो देखें:
खबर के अनुसार दूध में थूकने का वीडियो सामने आने के बाद इसका असली नाम भी सामने आया है। इसका असली नाम पप्पू नहीं, मोहम्मद शरीफ है। वीडियो में देखा गया कि जैसे ही दूधिया दूध के डिब्बे में दूध डालने को हुआ, उसने पहले उसमें थूका, फिर फूंक मार। इसके बाद वह ग्राहक के दरवाजे पर खड़े होकर उनके आने का इंतजार करने लगा। नाम पूछने पर पता चला कि उसका असली नाम मोहम्मद शरीफ है, लेकिन इलाके में वह ‘पप्पू दूधिया’ के नाम से जाना जाता है।
खबर के अनुसार अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी का कहना है कि गोमती नगर में एक ब्राह्मण परिवार के घर में सालों से दूध देने वाला पप्पू का असली नाम मोहम्मद शरीफ है। इस मामले में CCTV में दिख रहा है कि पप्पू के थूकने के बाद घर में दूध देता है। इस मामले में हिंदू महासभा की तरफ से गोमतीनगर थाने में पप्पू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तहरीर दी जा रही है।

