विनेश फोगाट के गृहजिले में बृजभूषण बोले- मैं शरीफ आदमी, BJP के MP-MLA ने मंच साझा नहीं किया

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के BJP नेता बृजभूषण शरण सिंह रविवार को हरियाणा में पहलवान विनेश फोगाट के गृह जिले चरखी दादरी पहुंचे। उनके आने से गुस्सा और विवाद बढ़ गया है। खासकर स्थानीय खाप पंचायतों में नाराजगी है। वहीं बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि वह शरीफ आदमी हैं। इस दौरान उन्होंने वियतनाम में अंडर-17 एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहलवान रचना परमार को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बृजभूषण शरण सिंह ने इशारों इशारों में खूब व्यंग कसा, देखिये विडियो:

खबर के अनुसार कई खाप पंचायतों ने उनके दौरे का विरोध किया। फोगाट खाप ने विनेश फोगाट का समर्थन किया है। यह खाप बृज भूषण के खिलाफ पहलवानों के विरोध में खुलकर सामने आई थी। फोगाट खाप के सचिव कुलदीप फोगाट, BKU (युवा) के राज्य अध्यक्ष रवि आजाद और कृष्णा फोगाट ने कहा कि रचना परमार ने देश को गौरवान्वित किया है और उनका सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लेकिन बृज भूषण जैसे व्यक्ति को बुलाना, जिन पर महिला पहलवानों का अपमान करने का आरोप है, समाज को एक बहुत ही नकारात्मक संदेश भेजता है।

यह कार्यक्रम राजपूत सभा ने रखा था। जिसका फोगाट खाप विरोध कर रही थी। इसी वजह से माहौल तनावपूर्ण रहा लेकिन कड़ी पुलिस सुरक्षा में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से निपटा। बृजभूषण ने भाजपा नेता व पूर्व पहलवान योगेश्वर दत्त को भी सम्मानित किया। इस दौरान बृजभूषण ने मंच से बोल रहे वक्ताओं को उनका पहलवानों से विवाद और खाप पंचायतों के उनके दौरे के विरोध को लेकर बोलने से रोक दिया। जिसने भी बोलने की कोशिश की, बृजभूषण इशारा कर उसे बीच में ही रोकते रहे। इस दौरान बृजभूषण ने कहा कि मैं शरीफ आदमी हूं। हालांकि विवादों से मेरा पुराना नाता रहा है। कुश्ती में ओलिंपिक मेडल न मिलने की बात कहते हुए बृजभूषण ने कहा कि हरियाणा का ही कोई सपूत यह मेडल लाएगा। कार्यक्रम में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से BJP सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह और दादरी से भाजपा विधायक सुनील सांगवान ने बृजभूषण से मंच साझा नहीं किया। दोनों नेता बृजभूषण के आने से पहले ही कार्यक्रम में आए और समय की कमी बताकर चले भी गए।

WFI प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ संभाला मोर्चा
विनेश फोगट उन तीस भारतीय पहलवानों में शामिल रहीं, जिन्होंने महीनेभर दिल्ली के रामलीला मैदान में WFI प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ संभाला मोर्चा। उनके साथ ओलिंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, अंशु मलिक और बजरंग पुनिया प्रमुख रूप से शामिल थे। जनवरी 2023 में विरोध प्रदर्शन में भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष पर कई संगीन आरोप लगाते हुए संगठन को भंग करने की मांग की। कोच और अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर आरोप था कि वे वर्षों से महिला खिलाड़ियों का यौन उत्पीड़न कर रहे थे।

दावों की जांच के लिए एक समिति बनाने की सरकार के आदेश के बाद विरोध प्रदर्शन रद्द कर दिया गया। हालांकि, वादा पूरा नहीं हुआ तो अप्रैल 2023 में विरोध करने वाले पहलवान अपनी वापस लोटे। उनका दावा था कि सरकार कुछ नहीं कर रही है। विरोध के दूसरे चरण में, जो अप्रैल 2023 में हुआ, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को भूषण की रिपोर्ट करने के बाद उसे मानसिक रूप से परेशान किया गया, प्रताड़ित किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

बाद में विनेश फोगाट हरियाणा विधानसभा चुनाव में जींद के जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक बनी।

By Abhinendra

Journalist

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading