Shiva Sharma Murder Case: Nagpur से Shradha Dubey सहित 3 गिरफ्तार…
लखनऊ। शिवा शर्मा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने जानकारी दी कि हजरतगंज में 9 अक्टूबर को दर्ज हत्या के मामले में वांछित श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और दानिश को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
तीनों पर था 50-50 हजार रुपये का इनाम:
पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मामले में पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी।
लखनऊ पुलिस और एसटीएफ ने नागपुर पुलिस के साथ की कार्रवाई:
लखनऊ पुलिस और एसटीएफ ने नागपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीनों को नागपुर से गिरफ्तार किया। अब नागपुर कोर्ट से रिमांड की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें लखनऊ लाया जा रहा है। इसके बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई को शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।