UP Politics: अब Shivpal Yadav को डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya ने दिया झटका!

लखनऊ. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (PSPL) के अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) की समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से लगातार चल रही तनातनी के बीच उनके बीजेपी (BJP) शामिल होने की अटकलें भी तेज हैं. हालांकि शिवपाल यादव अभी कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं, लेकिन इनकार भी नहीं कर रहे हैं. इस बीच शिवपाल यादव के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि अभी बीजेपी में कोई वैकेंसी नहीं हैं.

टीवी न्यूज़ चैनल न्यूज़ 18 के अनुसार केशव प्रसाद मौर्य ने एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कहा, “अभी तो हमारे यहां ऐसी कोई वैकेंसी नहीं है. पिछले दिनों अखिलेश यादव भी सदन में मुख्यमंत्री से मिले थे. और भी कई लोग मिले.  मुख्यमंत्री से कोई भी मिल सकता है. वे प्रदेश के 24 करोड़ जनता के मुख्यमंत्री हैं.”

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading