New Year 2025: नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को अयोध्या में शाम तक करीब दो लाख भक्तों ने रामलला का दर्शन किया।
नए साल के पहले दिन पूरे उत्तर प्रदेश में शीत लहर चल रही थी लोग ठंड के कांप रहे थे लेकिन प्रीत लहर पर आस्था भारी पड़ी। अयोध्या की सड़कों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। राम मंदिर के साथ ही हनुमान गढ़ी में भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालु लाइन लगाकर प्रभु के दर्शन के लिए आतुर दिखे।
1 जनवरी को मनाया जाने वाले नववर्ष को नया कैलेंडर ईयर बोला जाता है, इसका सनातन धर्म से कोई संबंध नहीं है लेकिन हर दिन ईश्वर का दिन होता है यह मानते हुए पहली जनवरी को भक्त अपने दिन की शुरुआत ईश्वर के दर्शन पूजन से ही करते हैं। इस नववर्ष पर राम मंदिर को फूलों से सजाया गया था। वहीं राम लला को हरे रंग के रत्न जड़ित वस्त्रों और विभिन्न प्रकार के आभूषण को पहनाया गया था।
अयोध्या में प्रातः काल दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लम्बी लाइनें रामजन्मभूमि पथ तथा भक्ति पथ पर लग गई। सुबह-सुबह जब 6.30 बजे मंदिर के कपाट भक्तों के लिए तो भक्तों की भीड़ उम्र पड़ी। देखते ही देखते दर्शन के लिए लगी लाइने राम पथ तक पहुंच गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अंगद टीले से होकर राम मंदिर जाने वाले मार्ग को भी खोला गया।
राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार अयोध्या में बुधवार शाम तक लगभग 2 लाख से ज्यादा लोगों ने राम लला का दर्शन किया। अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए है। चप्पे-चप्पे पर अतिरिक्त फोर्स के साथ ही सीसीटीवी तथा ड्रोन से हर तरह की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
