यह यात्रा भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए: मन्नू अंसारी

गाजीपुर | केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए सपा ने अगस्त क्रांति दिवस के नाम पर देश बचाओ -देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा निकाली। इसमें विधायक मन्नू अंसारी ने कहा कि यह यात्रा भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए निकाली गई। कहा कि बलिदानी डा. शिवपूजन राय, वंशनारायण राय व स्वतंत्रता सेनानी डा. मुख्तार अहमद अंसारी के परिवार के लोग 18 अगस्त को उन्हें श्रद्धांजलि देते थे, लेकिन उसी भ्रष्टाचार के आरोप में जांच करने के लिए ईडी की टीम धमक गई। बताया कि सरकार के खिलाफ बोलने वालों के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इस मौके पर अभिषेक यादव, नन्हकू यादव, फेंकू यादव, अजय कुमार यादव, अंबिका यादव, पारस यादव, राजेश कुमार यादव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading