LDA ने कब्रिस्तान के जमीन के ऊपर बना दिया पीएम आवास के फ्लैट, अब फिर…!



Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की लापरवाही एक बार फिर सुर्खियों में है। बहुचर्चित बसंत कुंज योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने फ्लैटों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि जिन फ्लैटों का आवंटन लाभार्थियों को किया गया है। वे वास्तव में पुराने कब्रिस्तान की जमीन पर बनाए गए हैं। हालात यह हैं कि कई आवासों के बाहर अब भी कब्रें और मजारें मौजूद हैं, जिससे वहां रह रहे लोग भयभीत हैं।

पीएम आवास योजना के तहत मोहन रोड मौंदा निवासी जितेंद्र यादव को सेक्टर-एन, पॉकेट-डी में फ्लैट नंबर 47/8 आवंटित किया गया था। जब परिवार के साथ रहने पहुंचे तो घर के ठीक सामने तीन मजारें देखकर दंग रह गए। डर के कारण उनकी पत्नी और बच्चों ने वहां रहने से इंकार कर दिया। तब से जितेंद्र को मजबूरन किराए के मकान में रहना पड़ रहा है। जबकि उन्होंने करीब 4.5 से 5 लाख रुपये में 330 वर्गफुट का यह फ्लैट खरीदा था।

जितेंद्र का आरोप
जितेंद्र का कहना है कि यह जमीन पहले बरी कला गांव का कब्रिस्तान थी। उन्होंने छह महीने पहले शिकायत दर्ज कराई थी। तब अधिकारियों ने कब्रें हटवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इतना ही नहीं, बच्चों को घर के आसपास खेलने में डर लगता है। रात में लोग इस रास्ते से गुजरने से भी बचते हैं। अफवाहें तक फैल चुकी हैं कि यहां भूत-प्रेत दिखाई देते हैं, जिससे माहौल और डरावना हो गया है।

कार्रवाई की मांग
गुरुवार को LDA कार्यालय में आयोजित जनता अदालत में भी यह मामला गूंजा था। जितेंद्र यादव ने अधिकारियों के सामने कहा कि खुद का मकान होने के बावजूद वे किराए पर रहने को मजबूर हैं। उन्होंने दोबारा कार्रवाई की मांग की। शिकायत सुनने के बाद अधिकारियों ने एक बार फिर समाधान का आश्वासन दिया है। हालांकि निवासियों का कहना है कि उन्हें अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कदम नहीं उठाया गया है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading