लखनऊ में एक अजीब वाकया सामने आया है। जहां लोगों ने कूड़े के ढेर पर चारपाई लगा ली। इसके बाद उसी पर लेट गए। कचरे और उसकी दुर्गंध के बीच बैठे लोगों ने नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाए गए प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा- पास में ही विधायक नीरज बोरा का ऑफिस है लेकिन वह भी नहीं सुनते। आवाज उठाओ तो तुरंत पुलिस आ जाती है।


मामला सीतापुर रोड का है। जहां मड़ियांव फ्लाईओवर के नीचे कूड़े का ढेर होने का लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। इनकी अगुआई अजीत कुमार मौर्य ने की। अजीत ने कहा- कचरे के इस अंबार के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग गंदगी के पास से बदबू के बीच आवाजाही करने को मजबूर हैं।
नगर निगम इसका स्थाई समाधान निकाले
अजीत कुमार मौर्या ने कहा- सड़क पर कूड़ा डंप है।
हम लोगों ने अधिकारियों से कई बार कहा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज जब हम यहां जनहित में अपनी बात मनवाने के लिए इकट्ठे हुए तो थाने से फोर्स भेज दी गई। पूरे लखनऊ से यहां ही कूड़ा डाला जा रहा है। फैजुल्लागंज में इस करीब 100 आदमी मलेरिया-डेंगू से जूझ रहे हैं। बारिश के दौरान यही कूड़ा सड़क पर बहता है और रोड ब्लॉक हो जाती है। मेरी विधायक, मेयर और नगर आयुक्त से विनती है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।
