Report: Haseen Ansari
गाजीपुर। धर्म और जाति की राजनीति में या समाज भले ही उलझ कर रह गया हो लेकिन इसी समाज में कुछ ऐसे लोग हैं जो धर्म और जाति से ऊपर उठकर निस्वार्थ भावना से समाज की सेवा में समर्पित है कुछ ऐसी ही परिभाषा को परिभाषित करते हुए नजर आ रहे हैं गाजीपुर के कुंवर वीरेंद्र सिंह।
दरअसल गहमर थाने के अंतर्गत एक अज्ञात मुस्लिम युवक की ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी जिसकी शिनाख्त नहीं होने पर शव को समाजसेवी कुँवर वीरेन्द्र सिंह द्वारा पुलिस के सहयोग से मर्चरी रूम में रखवाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन शव की सिनाख्त नही हो सकी।
जिसके बाद अज्ञात शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और कुँवर वीरेन्द्र सिंह ने पुलिस व विशेश्वरगंज बड़ा इमामबाड़ा कमेटी के सहयोग से इमामबाड़ा कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। वहीं कुंवर वीरेंद्र सिंह ने सभी से गुजारिश की है कि इनके मगफिरत और इनके घर वालों को सब्र के लिए दुआ करें।

कुंवर वीरेंद्र सिंह के इस नेक कार्य में विशेष योगदान अतीक अहमद राईनी व गुड्डू खान का रहा और साथ मे मदरसा दिनिया से मौलाना सउदुल हसन साहब, मौलाना इफ्तिखार साहब, अशरफउल्लाह, शब्बीर राईन, शेरू खान, कमर अली, अभिषेक यादव आदि लोग मौजूद रहे।