किसानों को राहत की संभावना, रविवार को भी होगी गेहूं की खरीद। ABT ने चलाई थी खबर

गाजीपुर। क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद में लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। रजिस्ट्रेशन के बाद टोकन मिलने पर भी तौल नहीं हो रही है। शिकायत के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गेहूं खरीद 15 जून तक होनी है। तौल में तेजी न आने से किसान परेशान हैं। अब जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने इन समस्याओं को देखते हुए क्रय केंद्रों को आदेश दिया है कि रविवार को भी गेहूं की खरीद होगी और ऑनलाइन फीडिंग की जाएगी।

टोकन लेकर किसान प्रतिदिन तौल के लिए केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं। कुछ तो केंद्र पर गेहूं भी गिरा दिए हैं। कई किसानों को टोकन मिलने के बाद भी आज तक तौल नहीं हो सका। ऐसे में यह साफ है कि केंद्र प्रभारी किसानों का कम और बिचौलियों का गेहूं ज्यादा तौल कर अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। बतौर उदाहरण ABT News के कैमरे पर अपना दर्द बयां करतें हुए सच्चाई बताने वाले किसान हैं। ABT NEWS ने 3 जून को दिलदारनगर उप मंडी समिति से ग्राउंड रिपोर्टिंग किया था और वहां की समस्याओं को प्राथमिकता से दिखाया था। पूरा वीडियो आप यहां देखें:

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading