Lucknow/Agra News | मुद्दों से भटकती राजनीति और राजनीति से भटकता देश का भविष्य, ये कथन कितना उचित है ये तो नहीं पता लेकिन जिन मुद्दों पर देश का भविष्य उज्जवल बन सकता है बहस और प्रदर्शन उन मुद्दों पर नहीं बल्कि कहीं धर्म, तो कहीं जाति के इर्द गिर्द घुमने लगती है, ऐसा प्रतीत होता है कि देश में कुछ लोगों की संख्या इतनी है कि वो हर तरफ नज़र आते हैं और वही शिक्षा से वंचित लोगों को मुद्दों से भटकाते हैं। इनके अन्दर वो आग़ जो सदैव नफरत के लिए धधकती है, बस मुद्दे बदलते हैं।

औरंगजेब पर बहस अभी थमी नहीं की राणा सांगा पर विवादित बयान आया गया, जिसको लेकर सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर करणी सेना ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस के साथ भी झड़प हुई और लाठियां भांजी गईं।उसके बाद भगदड़ मच गई, इस दौरान पथराव हो गया। अचानक हुए पथराव से पुलिस के पसीने छूट गए। पथराव में इंस्पेक्टर के साथ कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही अतरिक्त पुलिसबल मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने बल प्रयोग कर बवालियों को खदेड़ा। लेकिन सवाल बड़ा था कि कुछ लोगों ने तो पथ्थरबाजी टैग तो किसी और दे रखा है तो फिर इधर पथ्थरबाज कहाँ से आ गये? क्या चेहरे अलग हैं, समुदाय भी अलग है लेकिन तरीका एक ही है? कहीं ऐसा तो नहीं इन सबके पाठशाला में एक जैसी ही पढाई होती है, बस ये अपने अपने समाज में जाकर पुरे समाज को बदनाम कर देते हैं? अब ये तो यही जानते होंगे, हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते।
दरअसल, राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना घेराव करने पहुंची थी लेकिन यहां पर पहले ही पुलिस तैनात थी। करणी सेना के कार्यकर्ता नहीं माने, उनके मन में सवाल रहा होगा राणा सांगा तो हमारे अपने हैं, इस सांसद ने कैसे उनके बारे बोला? खैर वो नारेबाजी करते हुए आवास के मुख्य द्वार से प्रवेश करने लगे। इस दौरान पुलिस ने भी अपना काम किया, लेकिन जब रोकने का प्रयास किया, तो वे उग्र हो गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। फिर क्या था करणी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा वहां रखीं कुर्सियां भी फेंकी गईं और डंडों के साथ तोड़फोड़ भी की गई। इस हमले ने पुलिस को ही निशाने पर ले लिया और इंस्पेक्टर घायल हो गए।

सूचना मिलते ही थाना हरीपर्वत से अतिरिक्त पुलिसबल आ गया। इसके बाद क्या था, पुलिस को ताकत मिली और उन्होंने प्रदर्शन करने वालों को लाठियां फटकारते हुए खदेड़ना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। अब कानून को हाथ में लिया है तो कार्रवाई तो होगी ही।
खबर के अनुसार सांसद के घर पर घेराव की तैयारी सुबह से ही की जा रही थी। एत्मादपुर में करणी सेना से पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। वहां भी पुलिस के द्वारा इन्हें रोका गया था। इस बीच दोपहर को बड़ी संख्या में ये लोग सपा सांसद के हरीपर्वत क्षेत्र स्थित आवास तक पहुंच गए।

