महिला की हत्या कर बोरी में फेका शव

संवाददाता: विकास पाठक


जौनपुर। तहसील क्षेत्र के नेवढ़िया थाना अंतर्गत ग्राम दीपापुर उसरहिया में,महिला की हत्या कर बोरी में शव फेका।मालूम हो कि अज्ञात महिला का क्षत विक्षत शव बोरी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो ग्रामीणों को दीपापुर उसरहिया ललई माई तालाब के समीप प्लास्टिक की सफेद भारी बोरी दिखाई दिया। पहले तो ग्रामीणों ने ध्यान नहीं दिया लेकिन जब बोरी के आसपास कुत्ते मंडराने लगे तो संदेह हुआ और इसकी सूचना पुलिस को दिए । मौके पर पहुंची पी आर वी 112 पहुंची और जब बोरे का मुंह खोला तो उसमें लगभग 30 की महिला की क्षत विक्षत लाश निकली। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी ने हत्या कर शव को लाकर फेंक दिया है और पहचान छिपाने के लिए चेहरे को भी चाकुओं से गोदा गया एवं गर्दन भी कटा दिखाई पड़ रहां था,महिला विवाहित थी। जैसे ही क्षेत्रीय लोगों को इसकी सूचना मिली भारी तादाद लोग में शव को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र में तरह-तरह की बातें करते लोग देखे गए। सूचना पर थानाध्यक्ष पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में लग गये।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading