संवाददाता: विकास पठाक
जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के ग्राम अमिहित में,कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित में महिला किसान दिवस मनाया गया।मालूम हो कि गांव अमिहित कृषि विज्ञान केंद्र पर आज महिला किसान दिवस मनाया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ नरेंद्र रघुबंशी ने महिलाओं को कृषि विज्ञान केंद्र की उन योजनाओं की जानकारी दिए। जिसे अपना कर महिलाये स्वावलंबी बन सकतीं हैं। व महिलाओं को बकरी पालन करके अपनी आय बढ़ाने की जानकारी दिये।केंद्र के फार्म मैंनेजर/वैज्ञानिक डॉ वी के सिंह ने महिलाओं को आचार मुरब्बा बनाने के साथ -साथ समूह गठन करके टमाटर केचप, चीली केचप को समूह के साथ बनाकर मार्केट बिक्री कर अपनी अपनी आय को बढ़ाने की जानकारी दिये। डॉ दिनेश कुमार ने महिला कृषक दिवस पर अपने अपने खेतों की मिट्टी की जांच कराने एव सेम्पल लेने की विधि को भी महिला कृषको को बताया।मौके पर उपस्थित केंद्र के ओ एस प्रदीप यादव, सचिन यादव, धीरज कुमार , प्रमेन्द्र कुमार, विवेक सिंह, एव डिम्पल सिंह उपस्थित रहें।