एचआईवी एड्स, मानव प्रतिरक्षा को बना देता है कमजोर, जागरूकता ही बचाव है-डॉ सचिन सेठ
गाजीपुर। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां गाजीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संचालित विशेष शिविर के आज चतुर्थ दिवस इकाई प्रथम एवं इकाई द्वित्तीय के शिविरार्थियों द्वारा प्रात: प्रार्थना के उपरांत योग प्रशिक्षक परामर्श चिकित्सक डॉ. विजय श्याम पांडेय द्वारा सूर्य नमस्कार,अनुलोम विलोम भ्रांमरी, ताडा़षन की मुद्रा का अभ्यास शिविरार्थियों को कराया गया। तत्पश्चात शिविरार्थियों द्वारा महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई। इकाई द्वित्तीय के शिविरार्थियों ने लाइब्रेरी परिसर एवं विज्ञान भवन की साफ सफाई की। वहीं इकाई प्रथम के स्वयंसेवकों द्वारा जमानियां स्टेशन स्थित मलिन बस्तियों में जाकर नशामुक्ति जागरुकता अभियान चलाया।
कार्यक्रम की अगली कडी़ में जमानियां बरुईन मोड़ स्थित सीएचसी से पधारे डॉ सचिन सेठ ने शिविरार्थियों को एचआईवी,एड्स से जुडे़ सवालों पर गंभीर बातचीत की उन्होने अपने वक्तव्य में कहा कि एचआईवी एड्स, मानव प्रतिरक्षा न्यूनता विषाणु (एचआईवी) के कारण होने वाला एक गंभीर रोग है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर देता है। यह असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त के संपर्क में आने, या संक्रमित माँ से बच्चे में फैल सकता है. एचआईवी एड्स से बचाव के लिए सुरक्षित यौन संबंध, सुइयों का साझा न करना, और संक्रमित रक्त से दूर रहना महत्वपूर्ण है।तत्पश्चात उन्होंने शिविरार्थियों के प्रश्नों का जवाब दिया।
कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में डॉक्टर सचिन सेठ ने डेंटल हेस्थ से जुडे़ सवालों पर शिविरार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत किया और ओरल हेस्थ से जुडे़ विषयों पर स्वयंसेवकों को जागरुक किया एवं प्रत्येक माह महाविद्यालय परिसर में नि: शुल्क ओरल हेस्थ कैंप लगाने का एमओयू पर साइन किया।
कार्यक्रम को आगे बढा़ते हुए महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मौखिक स्वास्थ्य भी पूरे शरीर के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आगे के वक्तव्य में कहा कि यदि आपके मुंह में कोई संक्रमण है, तो आपका रक्तप्रवाह बैक्टीरिया को आपके शरीर के अन्य क्षेत्रों में ले जा सकता है, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी अन्य स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ हो सकती हैं। अपने दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखना दीर्घकालिक समग्र स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
कार्यक्रम के तृतीय सत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय एवं भारत सरकार द्वारा संचालित एकात्म अभियान के तत्वावधान में संचालित कार्यक्रम के ट्रेनर मिथिलेश कुमार यादव द्वारा शिविरार्थियों को जल संरक्षण के महत्त्व के बारे में बताया एवं एकात्म ध्यान कराया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिषेक तिवारी ने किया एवं आभार महाविद्यालय के आईक्यूएसी प्रभारी प्रो डॉ अरुण कुमार ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह,विनय सिंह सहित स्वयं सेवक एवं सेविकाएं उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के संगीत एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

