Ghazipur: अध्यक्ष पर चार, महासचिव पद पर तीन दावेदार

गाजीपुर| सदर स्थित सिविल बार संघ के पदाधिकारियों के चुनाव के तहत विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों द्वारा दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के बाद पांच पद के लिए 17 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। शेष पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है।

चुनाव अधिकारी सत्येंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए गोपालजी लाल श्रीवास्तव, राजकुमार जायसवाल, वीरेंद्र कुमार पांडेय और सुधाकर राय के बीच घमासान होगा। महासचिव के लिए मुन्ना लाल, रामयश यादव और रतन जी श्रीवास्तव हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बृजकिशोर यादव और विनोद कुमार गुप्ता आमने-सामने हैं।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम के लिए अजयवीर विक्रम सिंह एवं सुभाषचंद्र जोशी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय पद के लिए दीपक कुमार पांडेय, अजय सिन्हा चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चुनाव में मतदाताओं को अपना परिचय पत्र लाना आवश्यक होगा। मतदान सुबह 10 से शाम चार बजे तक होगा।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading