I.N.D.I.A. Exposed? गाज़ीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने बता दी हार की असली वजह!
सत्ता के संघर्ष की कई कहानियां हैं और राजनीति में यदि संघर्ष न हो तो सत्ता तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाता है। शायद यही कमी इंडिया गठबंधन के अंदर हमेशा रह जाती है, जहां संघर्ष रणनीति बनाने की ओर कम वर्चस्व को कायम रखने की ज्यादा हो जाती है, वो वर्चस्व जिसकी नींव लगातार कमज़ोर होती जा रही है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी केवल सटीक रणनीति ही नहीं बल्कि सत्ता के ताकत की नीति को बनाने में संघर्ष को नहीं छोड़ती, भले ही दूसरे रंग अपने रंग में रंगना ही क्यों न पड़े। प्रस्तुति और जनयोजनाओं का प्रचार इस तरह होता है कि सत्ता के दौरान भगदड़ और हिंसा जैसे आरोपों का प्रचार ठंडा पड़ जाता है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव और अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे ने बहुत कुछ स्पष्ट कर दिया है। इस बात को समाजवादी पार्टी के गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी के इस बयान से भी समझा जा सकता है।
जी हां बाटोगे तो पिटोगे, यह बयान सांसद अफजाल अंसारी ने दिया है। दरअसल अफजाल अंसारी का कहना है कि यदि इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ती तो हरियाणा में आज कांग्रेस की सरकार होती और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार होती।
बड़ा सवाल तो यही है की हर परिया अपने-अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही है और उनके वर्चस्व को ध्वस्तु भारतीय जनता पार्टी की रणनीति कर रही है। सट्टा का बेहतर इस्तेमाल और जनता को अपनी ओर रिझाने की कला जो भारतीय जनता पार्टी के अंदर इस वक्त नजर आ रही है तो ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की रणनीति को तोड़ना इंडिया गठबंधन के लिए बेहद मुश्किल हो चला है क्योंकि इंडिया गठबंधन राज्यों में जाकर टूट जाती है।
यदि दिल्ली विधानसभा चुनाव की नतीजे पर नजर डालें तो मीडिया रिपोर्ट्स रहती है कि करीब 10 से ज्यादा ऐसी सीटें हैं जिस पर कांग्रेस की वजह से आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है।
यदि आप पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा के उपचुनाव पर नजर डालें तो आपको योगी आदित्यनाथ किरण नीति समझ में आएगी यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने उन सीटों पर भी कब्जा किया जिसे समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाता था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन ने अपने मजबूत चुनावी प्रभुत्व का प्रदर्शन करते हुए पिछले साल नवंबर से उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनावों में से आठ सीटों पर जीत हासिल की है।
भगवा पार्टी ने समाजवादी पार्टी के पारंपरिक गढ़ों में महत्वपूर्ण पैठ बनाई है, जिसमें मुरादाबाद के कुंदरकी में सबसे निर्णायक जीत दर्ज की गई है
भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह ठाकुर ने सपा के मोहम्मद रिजवान के खिलाफ 1.45 लाख वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। शनिवार को मिल्कीपुर से विजयी हुए चंद्रभानु पासवान ने 61,710 वोटों की बढ़त हासिल की।
इसी तरह पिछले दिनों गाजियाबाद भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव शर्मा 69,351 वोटों के अंतर से विजयी हुए थे। भाजपा ने कटेहरी में जीत हासिल करके तीन दशक पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा, जहां धर्मराज निषाद ने सपा की शोभावती वर्मा को 34,514 वोटों से हराया। गठबंधन की सफलता मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र तक भी पहुंची, जहां भाजपा के गठबंधन सहयोगी रालोद ने सीट जीती। राजनीतिक विश्लेषकों ने इस व्यापक जीत का श्रेय मतदाताओं द्वारा योगी आदित्यनाथ के शासन मॉडल को दिए गए समर्थन को दिया, जिसमें कानून और व्यवस्था में सुधार और कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को विशेष रूप से शामिल किया गया। विश्लेषकों का मानना है कि ये नतीजे उत्तर प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाते हैं, जिसमें भाजपा ने कई पारंपरिक गढ़ों में सपा के प्रभुत्व को खत्म कर दिया है। विश्लेषकों ने कहा कि मिल्कीपुर में जीत ने राज्य में भाजपा के बढ़ते प्रभाव को और मजबूत किया है। अलीगढ़ के खैर विधानसभा क्षेत्र में जहां नवंबर में चुनाव हुए थे, भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र दिलेर ने सपा की चारू कैन को हराया।

विपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए, ब्यूरोकेट्स का हावी होना, हिंसा को बढ़ावा देना, धर्म की राजनीति कर जनता को गुमराह करना, अव्यवस्था की वजह से भगदड़ होना और क्यों की मृत्यु हो जाना, मृतकों के आंकड़ों को छिपाना, महंगाई पर काबू न पाना, बेरोजगारी की वजह से युवाओं का पलायन होना, विदेश नीति में फेल होना और हिंसा न रुकने की वजह से मणिपुर के मुख्यमंत्री का इस्तीफा देना।
ऐसे कई आप इन दोनों विपक्ष की पार्टियों ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर लगे लेकिन बड़ा सवाल तो यही है की जनता का मत जिसके साथ है वही सबसे मजबूत है। यदि राजनीति के सहारे जनता की सेवा ईमानदारी से करनी है तो इस सवाल का जवाब विपक्ष को ढूंढना ही पड़ेगा।
