आइसक्रीम में कैसे आई इंसानी उंगली? नाखून-मांस का टुकड़ा मिलने के बाद हुआ बवाल

मुंबई के मलाड इलाके से एक हैरान कर देना वाली घटना सामने आई। यहां एक डॉक्टर द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा निकला। इसे देखकर डॉक्टर घबरा गया और मलाड पुलिस स्टेशन पहुंचा। जहां उसने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आइसक्रीम ब्रांड युम्मो के खिलाफ शिकायत दर्ज की। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। इस मामले में गाजियाबाद कनेक्शन सामने आया है।

आइसक्रीम का गाजियाबाद कनेक्शन

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर आइसक्रीम के रैपर के साथ मलाड पुलिस स्टेशन लेकर पहुंचा। रैपर पर मैन्युफैक्चरिंग डेट 11 मई, 2024 और एक्सपायरी डेट 10 मई, 2025 लिखी थी। प्रोडक्ट गाजियाबाद में लक्ष्मी आइसक्रीम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाया गया था। पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि आइसक्रीम में इंसान की उंगली कहां से आई?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मलाड के रहने वाले डॉक्टर ओरलम ब्रैंडन सेराओ ने ऑनलाइन आइसक्रीम मंगवाई थी। उन्होंने बड़े चाव से आइक्रीम खोली लेकिन बाद में वे सन्न रह गए। उन्होंने फोटो को ऑनलाइन शेयर किया, जिसमें मांस का टुकड़ा बाहर दिखाई दे रहा है। डॉक्टर ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि मुझे तो पहले लगा कि यह कोई अखरोट होगा लेकिन बाद में जब ध्यान से देखा तो पता चला कि वह उंगली है।

‘अखरोट समझ कर मैं चबा रहा था’

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने बताया कि मैंने तीन आइसक्रीम ऑनलाइन मंगवाई थी। मैंने बटरस्कोच आइसक्रीम ली थी। मैं आइसक्रीम खा रहा था, तभी मुंह के अंदर कुछ ठोस चीज महसूस हुई। मुझे लगा कि यह अखरोट या चॉकलेट का टुकड़ा हो सकता है लेकिन मुझे मुंह में कुछ ज्यादा ही कड़ा महसूस हुआ। यह क्या यह जानने के लिए मैंने थूका तो मैं दंग रह गया क्योंकि यह अखरोट नहीं बल्कि इंसान की उंगली की मांस का टुकड़ा था। मैं पेशे से एक डॉक्टर हूं तो मुझे समझ आ गया कि यह अंगूठा का हिस्सा है, इसमें नाखून दिख रहा था। मैंने तुरंत टुकड़े को आइसपैक में डाल दिया, जिससे पुलिस को दिखाया जा सके।
बता दें, डॉक्टर ने दोपहर में खाना खाने के बाद आइसक्रीम खा रहे थे तो कोन में से आधे इंच का एक मांस का टुकड़ा निकला, जिसमें नाखून भी था। वह फिलहाल स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने आइसक्रीम कंपनी के इंस्टाग्राम पेज पर इसकी शिकायत दर्ज कराई।

घटना की जांच कर रही है पुलिस

डॉक्टर ने आगे बताया कि मैंने मलाड पुलिस में घटना की जानकारी दी। मैंने आइसक्रीम ब्रांड के खिलाफ मिलावट और लोगों के जीवन को खतरे में डालने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आइसक्रीम को जांच के लिए और टुकड़े को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और यह भी तलाश रहे हैं कि आखिर आइसक्रीम में यह टुकड़ा आया कहां से?

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading