Ghazipur News: वीआईपी सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत…

गाजीपुर | जनपद में तैनात एलआईयू के हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह की मृत्यु हो गई है। 36 वर्षीय धर्मेन्द्र की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हुई। भदोही जनपद के अजयपुर निवासी धर्मेन्द्र 2011 बैच के पुलिसकर्मी थे। वह पिछले एक साल से सुहवल थाने पर तैनात थे। एक सप्ताह पहले ही उन्हें जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिन्हा की सुरक्षा में विशेष ड्यूटी पर लगाया गया था।

मृत्यु की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पत्नी तनूजा सिंह और परिजनों की स्थिति बेहद दुखद है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धर्मेन्द्र की दो पुत्रियां हैं। उनके गांव से परिजन गाजीपुर पहुंच गए हैं। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में सलामी दी जाएगी। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

By Haseen Ansari

Reporter

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading