13 जनवरी को संकल्प दिवस में उपस्थित होने के लिए प्रदेश महासचिव ने दिलाया संकल्प

संवाददाता: सऊद अंसारी

गाजीपुर। के करकटपुर गांव में वहां के सम्मानित प्रबुद्ध सज्जनों द्वारा प्रदेश महासचिव बनने के उपरांत स्वागत अभिनंदन के लिए आमंत्रित किया था तदोपरांत उनके बुलावे पर उनके बीच उपस्थित हुआ साथ में जिले के अगुआ आदरणीय गाजीपुर जिला अध्यक्ष अनिल निषाद जी भी उपस्थित रहे।
13 जनवरी 2021 को गोरखपुर में आयोजित संकल्प दिवस मनाने हेतु गोरखपुर मत्स्येंद्र नाथ की जन्म स्थली पर चलने का सभी ग्राम वासियों को आह्वान किया और सभी ने बहुत ही सरलता पूर्वक साथ चलने का एवं डॉक्टर संजय निषाद जी के लिए हुए संकल्प मे भागीदार बनने का निर्णय भी लिया। ज्ञात हो कि 13 जनवरी 2013 को श्रृंगवेरपुर धाम पर महामना निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने पूर्वजों के मिटते हुए इतिहास को देखकर एक संकल्प लिया कि जब तक इस इतिहास को दोबारा दुहरा न लेंगे तब तक एक दिन के लिए भी आराम नहीं करेंगे। उसी संकल्प को पूरा करने के लिए महामना डॉक्टर संजय कुमार निषाद दिन -प्रतिदिन अपने समाज में अपने राजा महाराजाओं के इतिहास और वीर वीरांगनाओं के इतिहास को बताने हेतु संकल्प बद्ध तरीके से लगातार प्रयत्नशील हैं इनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए ही प्रदेश के देश के सभी निषाद समाज के नागरिक करबद्ध संकल्पबद्ध है इसी उद्देश्य के साथ आज मैं निषाद पार्टी प्रदेश महासचिव युवा मोर्चा जन जन के बीच में जाकर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पहुंचाने का कार्य किया।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading