दिलदारनगर पुलिस ने 12 राशी बछड़े के साथ तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संवाददाता: सऊद अंसारी


ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी जमानियां व प्रभारी निरीक्षक थाना दिलदारनगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों की गतिविधियों में अंकुश लगाने हेतु टीम बनाकर ऐसे सक्रिय अपराधियों संदिग्ध व्यक्तियों / वस्तुओं की गिरफ्तारी व बरामदगी के निर्देश पर मुझ वरिष्ट उप निरीक्षक द्वारा हमराही पुलिस बल के साथ रात्रि गस्त चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्तियो की चेकिग में कस्बा दिलदारनगर में आने जाने वाले व्यक्तियों व वाहनों की निगरानी की जा रही थी कि उसी समय जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की ग्राम सेन्दुरा मे कुछ व्यक्ति पैदल ही गोवंशीय पशु को हाँक कर वध हेतु कर्मनाशा नदी के रास्ते बिहार ले जाने वाला है कि मुखबिर की सूचना पर दिनांक 25.12.2020 को समय करीब 08.20 बजे 12 राशि पशु को बरामद करते हुए तीन नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । बरामद शुदा गाय को थाना हाजा पर लाकर सम्बन्धित के विरुद्ध मु0अ0सं0 286/20 धारा 3/5ए/8 गोवध अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियाम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1.चन्द्रदेव प्रसाद पुत्र लालता प्रसाद निवासी ग्राम सेन्दुरा थाना दिलदारनगर गाजीपुर ।
2.विद्याधर बिन्द पुत्र बनवासी बिन्द निवासी ग्राम रामपुर थाना जमानिया गाजीपुर ।
3.रामाशंकर बिन्द पुत्र रामहरि बिन्द निवासी ग्राम सेन्दुरा थाना दिलदारनगर गाजीपुर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.वरिष्ट उ0नि0 पवन कुमार
2.का0 मगल यादव
3.का0 सत्येन्द्र कुमार
4.का0 राहुल पटेल
5.विजय कुमार यादव
6.का0 मंजय बिन्द

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading